बच्चा चुराने के शक में महिला को तालिबानी सजा खंबे से बांधा।
लखीमपुर खीरी के पलिया में एक मानसिक रूप से पागल महिला गाँव में टहल रही थी। लोगों को लगा – ये भीख नहीं माँगने आई, बच्चे चुराने आई है। बिना कुछ पूछे-समझे बेरहमी से पीटा और खंभे से बाँध दिया।
बेचारी रोती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने सुनने की कोशिश तक नहीं की। जब पुलिस पहुँची तो सच्चाई सामने आई – वो सिर्फ मानसिक रूप से असंतुलित थी, इधर-उधर घूम रही थी। कोई चोरी नहीं, कोई अपराध नहीं।
जो खुद अपना हाल नहीं समझ पाती, उसके साथ ऐसा बर्ताव… शर्म आनी चाहिए।