मध्य प्रदेश के उज्जैन के खाचरौद में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज़ परिवार ने बेटी से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया। परिजनों ने घर में बेटी की तस्वीर रखकर ‘गोरनी’ की रस्म निभाई और उसका प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया।
परिवार का कहना है कि अब बेटी उनके लिए ‘जीवित होकर भी मृ"त’ है। घटना के बाद अंतरजातीय विवाह और अपनी पसंद से शादी करने की आजादी को लेकर चर्चा छिड़ गई।