12 hrs - Translate

माँ और प्रकृति, दोनों ही हमें जीवन और पोषण देती हैं। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि हमारी वसुंधरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पवित्र माध्यम है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और 'एक पेड़ माँ के नाम' के आह्वान को आत्मसात करते हुए, आज जिला नैनीताल के सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा हल्द्वानी के गोविंदपुर गढ़वाल स्थित पावन मंदिर परिसर में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपनी जननी और मातृभूमि को नमन करते हुए इस आयोजन में सहर्ष पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय राजेंद्र सिंह बिष्ट जी, दर्जा राज्यमंत्री जी आदरणीय सुरेश भट्ट जी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक आदरणीय कौस्तुभानंद जोशी जी, समेत ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारीगण, वरिष्ठ सैनिकजन एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

image