10 hrs - Translate

बिहार के तुषार कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की सीनियर पुरुष फॉयल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और बिहार को गौरवान्वित किया।
यह कॉमनवेल्थ स्तर पर फेंसिंग में बिहार का पहला पदक है।
तुषार कुमार बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत बिहार सरकार में नियुक्ति प्राप्त कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि खेल के क्षेत्र में बिहार सरकार की खिलाड़ी-केंद्रित नीतियों की सफलता को भी दर्शाती है।
खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से तुषार कुमार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
#biharsports #fencing #commonwealthfencingchampionship #medallaonaukripao #dilsekhelomilkejeeto

image