विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने देश के विभाजन के दौरान अमानवीय पीड़ाओं का सामना किया, बेघर हुए, अपना एवं अपनों का जीवन खो दिया।
1947 में धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास के कालखंड का वो काला अध्याय है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के अथक प्रयास से इस दिवस को मनाने की परंपरा राष्ट्रनिर्माण की ओर उठाया गया मजबूत कदम है। आइए, इस अवसर पर हम सब उस भयानक त्रासदी से सबक लें और राष्ट्र प्रेम को सर्वोपरि रख कर देश की एकता तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।