जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा केदारनाथ के अंतर्गत समस्त तल्लानागपुर क्षेत्रवासियों को केदारनाथ विधायक श्रीमती Asha Nautiyal जी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने बताया। कि क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान चोपता के भवन निर्माण के कार्य के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
मा०विधायक आशा नौटियाल जी ने बताया। कि यह केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के सपनों, शिक्षा के अवसरों और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव का निर्माण है। लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रवासियों की इस महत्वपूर्ण मांग के पूरा होने से स्थानीय विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगे। क्षेत्र के युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के अधिक अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और विकास की योजनाओं के लिए प्रतिबद्ध है। पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।