11 hrs - Translate

फिरोजपुर के गुरुहरसहाय स्थित गांव टीटू खेड़ा में एक शादी के मंडप में उस वक्त भारी हंगामा मच गया जब दुल्हन ने सात फेरे लेने से ठीक पहले दूल्हे का चेहरा देखकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। राजस्थान के छतरगढ़ से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे गुरसेवक सिंह को जब दुल्हन गीता ने रस्मों के दौरान करीब से देखा, तो उसने गंभीर आरोप लगाया कि रिश्ते की बात पक्की करते वक्त उसे मोबाइल पर जिस लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी, वह फिल्टर वाली थी और मंडप में बैठा दूल्हा बिल्कुल अलग है। परिवार वालों की तमाम मिन्नतों और समझाइश के बावजूद गीता अपने फैसले पर डटी रही और दो टूक कहा कि पूरी जिंदगी का फैसला उसकी मर्जी के बिना नहीं हो सकता, जिसके बाद शादी टूट गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

image