एमबीपीजी डिग्री कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित रहा। रक्षाबंधन का पर्व बेहद निकट है, इसलिए मैंने वहां उपस्थित रहकर रक्तदान जैसा पुनीत एवं साहसिक कार्य करने वाली, अपनी सभी बेटियों एवं बहनों को अपनी तरफ से रक्षाबंधन का छोटा सा उपहार भी दिया।
अनमोल संकल्प सिद्धि, अभ्युदय भारत, एनएसएस एमबीपीजी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी तथा पीएसपी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में ‘आइए रक्तदान करें, जीवन के लिए’ के संकल्प के साथ यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, आप सभी को बधाई एवं आपका धन्यवाद।
#रक्तदानजीवनदान
#रक्तदान_महादान


