31 m - Translate

वैशाली जिले के भगवानपुर में रविवार को आरजेडी नेता और समाजसेवी केदार प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के सामने विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान तस्वीर का 251 किलो दूध से अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पंडित अभय आचार्य की देखरेख में हुआ। पूजा के दौरान लालू यादव की तस्वीर के सामने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

केदार प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव को ‘कलयुग का अवतार’ और भगवान का रूप बताया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने लंबे समय तक गरीबों और वंचित लोगों की आवाज उठाई और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

इस अनोखे आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सियासी चर्चा का विषय बन गया है।

image