nation.punch
उफनती नदी के ऊपर टूटने की कगार पर था पुल, परिवार तक पहुंचने के लिए दौड़ा शख्स
नेपाल में आई बाढ़ का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक शख्स तेज बहाव वाली नदी के ऊपर बने केबल ब्रिज से गुजरता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उसका परिवार नदी के दूसरी ओर फंसा था।
पानी बढ़ने और पुल पर खतरे के बावजूद वह परिवार तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ता रहा। आखिरकार वह सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंच गया।
#nepalflood #flood #nepal #cablebridge #floodvideo #vira