20 hrs - Translate

बस्ती में महिला सिपाही की मौ*त, छुट्टी न मिलने पर उठे गं*भी*र सवाल

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सड़क हा*द*से में घा*य*ल महिला सिपाही केसरी वर्मा (3 की हा*द*से के सात दिन बाद शनिवार को मौ*त हो गई। हा*द*से में उनके सिर पर चोट लगी थी और चार टांके भी लगाए गए थे। इलाज कराने के लिए केसरी ने एसपी कार्यालय में छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। पति के मुताबिक, आवेदन के साथ सीटी स्कैन की कॉपी और सिर में टांके लगने की जानकारी भी दी गई थी।

केसरी के पति नागेंद्र वर्मा भी पुलिस में सिपाही हैं। उनका आ*रो*प है कि केसरी दो दिनों तक छुट्टी के लिए एसपी कार्यालय के चक्कर लगाती रहीं, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिली। नागेंद्र ने बताया कि कार्यालय में तैनात दो कर्मचारियों ने कथित तौर पर कहा कि न EL मिलेगी और न मेडिकल लीव।

पत्नी की मौ*त के बाद पो*स्ट*मॉर्टम हाउस के बाहर नागेंद्र फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कहा, “अगर समय पर छुट्टी मिल जाती और इलाज हो जाता तो आज केसरी जिंदा होती।”

इस घ*टना ने घायल पुलिसकर्मियों को समय पर छुट्टी और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

image