4 hrs - Translate

महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया को लेकर VHP ने जारी किए नियम

महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा और डांडिया कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आयोजकों से कुछ नियमों का पालन करने की अपील की है। VHP ने कहा है कि कार्यक्रमों में मुस्लिमों को प्रवेश न दिया जाए और आने वाले लोगों के आधार कार्ड की जांच की जाए।

इसके साथ ही VHP ने गरबा में शामिल होने वाले हिंदुओं के माथे पर तिलक लगाने की भी बात कही है। संगठन का कहना है कि गरबा और डांडिया सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि नवरात्रि और मां दुर्गा की पूजा से जुड़ा धार्मिक आयोजन है।

VHP की इस अपील के बाद महाराष्ट्र में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अलग-अलग गरबा आयोजक इन सुझावों को किस तरह अपनाते हैं।

image