4 horas - Traduzir

छात्रा को रात में मोबाइल पर मैसेज भेजने के आरोप में युवक गिरफ्तार, उन्हेल में पुलिस ने निकाला जुलूस

उन्हेल। उज्जैन जिले के उन्हेल में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा को रात के समय मोबाइल पर मैसेज भेजने और करीब एक माह से रास्ते में रोककर परेशान करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पठान मोहल्ला निवासी शाहरुख पिता आमीर के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट, एट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीती रात छात्रा के मोबाइल पर आरोपी शाहरुख उर्फ पापड़ की ओर से मैसेज भेजा गया था। छात्रा के भाई और माता-पिता की नजर जब मोबाइल पर आए मैसेज पर पड़ी तो उन्होंने छात्रा से मामले की जानकारी ली। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर उन्हेल थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत आवेदन दिया। शिकायत के दौरान छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं कक्षा में अध्ययनरत है और आरोप लगाया कि युवक पिछले करीब एक माह से उसे रास्ते में रोककर परेशान कर रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए। शिकायत और बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मोबाइल पर भेजे गए मैसेज सहित मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उसे नगर के विभिन्न मार्गों से पैदल ले जाया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में आरोपी का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भीड़ भी नजर आई। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा रही।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

#unhel #ujjainnews #crimenews #madhyapradesh #policeaction S

image