3 hrs - Translate

खड़े हनुमान मंदिर विवाद पर प्रशासन साफ- संतों, श्रद्धालुओं और विशेषज्ञों की सहमति से होगा फैसला

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर एसडीएम एलएन गर्ग ने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने मंदिर की मूर्ति को हटाने के लिए जेसीबी मशीन या किसी मानवीय तरीके से कोई प्रयास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आस्था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि आगे की कार्रवाई संत समाज, श्रद्धालुओं और विशेषज्ञों से संवाद के बाद ही की जाएगी। विशेषज्ञों की तकनीकी राय लेने के बाद सभी की सहमति और विश्वास के साथ निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी मूर्ति को लेकर कोई सर्वे, परीक्षण या जांच नहीं हुई है। यदि भविष्य में कोई सर्वे या तकनीकी परीक्षण किया जाता है तो इसकी जानकारी श्रद्धालुओं और संबंधित लोगों को प्रशासन की ओर से दी जाएगी।

#khadehanumanmandir #ujjain #hanumanmandir #ujjainnews #mahakalnagari S

image