2 hrs - Translate

मैदान बदल जाता है, यह तस्वीर है पूर्व सैनिक मालम सिंह राठौड़ जी की, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया।

दुश्मन की सीमा में सैकड़ों किलोमीटर अंदर जाकर देश के लिए अपना योगदान देना कोई सामान्य बात नहीं थी। आज समय बदल गया, चेहरे पर उम्र की लकीरें आ गईं, लेकिन उनकी आँखों में 1971 का वही जोश, साहस और देशप्रेम आज भी दिखाई देता है।

ऐसे वीर सैनिक हमारे इतिहास और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। देश के इन गुमनाम नायकों की वीरता को याद करना और उन्हें सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है।

मालम सिंह राठौड़ जी को सादर नमन।

भारत माता के वीर सपूत को पूरा देश सलाम करता है।

image