टिहरी जनपद की नगुन पट्टी स्थित डोबन पलूंजा निवासी मयंक सिंह पडियार ने एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद से बतौर फाइटर जेट पायलट पास आउट होकर क्षेत्र और प्रदेश का मान बढ़ाया है। 11वीं गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त हवलदार विजय सिंह पडियार के पुत्र मयंक का बचपन से ही वायुसेना में जाने का सपना था, जिन्होंने केंद्रीय विद्यालय से प्रारंभिक और उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून से उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद यह मुकाम पाया। मयंक के इस ऐतिहासिक कामयाबी से पूरे टिहरी क्षेत्र और परिवार में खुशी की लहर है।
#tehrigarhwal #fighterpilot #indianairforce #airforceacademy #afahyderabad #uttarakhandpride #proudfather #tehrinews #garhwalrifles #mayankpadiyar