20 साल बाद झांसी लौटे शख्स की ‘घर वापसी’, पत्नी ने भी अपनाया हिंदू धर्म
झांसी के राजापुर गांव के रहने वाले राजकुमार पटेरिया करीब 20 साल पहले रोजगार के लिए पश्चिम बंगाल गए थे। वहां उन्होंने रफीक नाम से दस्तावेज बनवाए और अफसरी खातून से निकाह किया। अब झांसी लौटने के बाद राजकुमार ने फिर से हिंदू धर्म अपनाया। उनकी पत्नी अफसरी ने भी हिंदू धर्म ग्रहण कर अपना नाम अनीता पटेरिया रखा। दंपति के तीन बेटियां और एक बेटा हैं। सिद्धेश्वर मंदिर में हवन और धार्मिक विधि-विधान के बाद परिवार की घर वापसी कराई गई।