3 hrs - Translate

बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव की मां मीडिया के सामने आईं। उन्होंने अपने बेटे की हरकत को ग़लत मानते हुए छात्रा और समाज से माफ़ी मांगी और मुख्यमंत्री से बेटे को एक मौक़ा देने की अपील की।

आरोपी की मां ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका दावा है कि नंदन को मवेशी चराते समय पुलिस ने पकड़ा और उसके पैर में गोली मार दी। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक़, कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश के बीच नंदन के पैर में गोली लगी थी।

#jamui #biharnews #jamuicase #nandanyadav #biharnews

image