अपनी बहादुरी से 180 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार इस समय पूरी दुनिया में एक 'हीरो' की तरह छाए हुए हैं। दुबई से तेल अवीव जा रहा फ्लाइदुबई का विमान जब आसमान में था, तो एक को-पायलट ने उसे क्रैश कराने की कोशिश की। उसने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला किया, ताकि विमान का कंट्रोल उसे मिल सके। कैप्टन मच्छार ने बहादुरी दिखाई और घायल होने के बावजूद विमान का कंट्रोल अपने पास ही ही रखा। बाद में यात्रियों की मदद से को-पायलट को दबोच लिया गया। कैप्टन मच्छार की इस बहादुरी पर यूपी के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने ट्वीट कर एक बड़ी मांग की है।
#rajabhaiya #smitmachchhar #planehijack