8 horas - Traduzir

कानपुर में एक थाईलैंड की युवती ने इरफान नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि इंस्टाग्राम के जरिए उनकी पहचान हुई, जो बाद में शादी में बदल गई। शादी के बाद इरफान ने अलग-अलग जरूरतों के बहाने उससे करीब 60 लाख रुपये ले लिए।

युवती का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो इरफान ने उस पर धर्म परिवर्तन करने, बुर्का पहनने और भारत में स्थायी रूप से रहने का दबाव बनाया। इसके अलावा, युवती ने यह भी दावा किया है कि इरफान ने अपनी पहली शादी की बात छिपाई, जबकि वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शादी के दस्तावेजों और पैसों के लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#news #newsupdate #newsfeed

image