क्या प्लास्टिक की बोतलें किसी भूखे इंसान के लिए भोजन का जरिया बन सकती हैं? मुंबई के शक्ति यादव ने अपने अनोखे प्रयास से इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है।

मुंबई की झुग्गी-बस्ती में पले-बढ़े शक्ति ने बचपन में देखा कि प्लास्टिक कचरा नालियों को जाम कर देता था। बारिश के दौरान गंदा पानी सड़कों और घरों तक पहुँच जाता था। उन्होंने महसूस किया कि प्लास्टिक प्रदूषण और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की कमी, दोनों समस्याओं पर एक साथ काम करने की जरूरत है।

image