4 hrs - Translate

93 दिन से लापता छात्र का कंकाल देहरादून के जंगल में मिला!
बिजनौर के शेरकोट निवासी 22 वर्षीय छात्र मोहम्मद शारिक का कंकाल उत्तराखंड के देहरादून स्थित किमाड़ी के जंगल में मिला है। शारिक 17 जुलाई की रात से लापता था। वह देहरादून में रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था।
करीब 93 दिन बाद स्कूटी और कपड़ों के आधार पर अवशेषों की पहचान की गई। परिजनों ने उसके साथ रहने वाले युवकों पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

image