मित्रों, दिवाली पर एक छोटा-सा संकल्प जरूर लें। 🙏
इस बार खरीदारी ऑनलाइन करने के बजाय अपने आसपास के गरीब दुकानदारों, कुम्हारों और छोटे व्यापारियों से दीये, मिठाइयाँ और सजावट का सामान खरीदें।
आपकी छोटी-सी खरीदारी किसी गरीब परिवार की दिवाली खुशियों से रोशन कर सकती है। 🪔
आइए, इस दिवाली किसी के घर का चूल्हा ही नहीं, उम्मीद का दीया भी जलाएँ। 🇮🇳