9 часы - перевести

भारतीय सिनेमा एवं कला जगत को अपनी अद्वितीय प्रतिभा से नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाले प्रख्यात गायक, संगीतकार, गीतकार, कवि एवं फिल्म निर्माता ‘भारत रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आपने अपनी कला और संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोकधुनों एवं जनभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाई। आपकी आवाज में सांस्कृतिक विरासत, आम जनमानस की संवेदनाएं और मानवता का संदेश जीवंत रूप से अभिव्यक्त होता था। आपकी कालजयी रचनाएं सामाजिक समरसता और एकता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।

image