4 hrs - Translate

आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सीमा डूंगरा कोटी जी के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत एवं प्राविधिक कार्यकर्ता वंशित कुमार द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में उपरोक्त विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निम्न लिखित विशेष रूप से उपस्थित थे।
1- श्री महेश चंद्र कौशिवा अपर जिला जज द्वितीय देहरादून
2- श्रीमती नमिता ममगाई अध्यक्ष CWC
3- श्री गिरीश चंद्र शर्मा निरीक्षक साइबर सेल देहरादून।
4- श्रीमती बीना देवी अधिवक्ता
5- श्री महावीर सिंह उपनिरीक्षक SJUP
6- श्रीमती रेखा उनियाल चाइल्ड हेल्पलाइन देहरादून।
7श्रीमती प्रेमलता बॉडी बोडाई प्रधानाचार्य एवं श्रीमती शिवानी कोहली लीगल क्लब हेड।
8- प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत एवं प्राविधिक कार्यकर्ता वंशित कुमार।
कार्यक्रम में माननीय न्यायाधीश ए डीजे द्वितीय श्री महेश चंद कौशिवा ने छात्राओ का आह्वान किया कि आप लोगों को POCSO एक्ट की विशेष रूप से जानकारी होनी चाहिए। जब आप नौकरी में जाएंगे तो आप लोगों को अपने कार्य स्थल पर क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इस एक्ट से सारी जानकारी मिल जाएगी उन्होंने अपने बाल्यकाल के स्मरण छात्रा के साथ साझा किये। श्रीमती नमिता ममगाई छात्राओ को बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साइबर निरीक्षक श्री गिरीश संत शर्मा ने छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिवक्ता वीना देवी द्वारा छात्राओ को उनके अधिकारो तथा कानून के बारे में जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन की रेखा उनियाल तथा SJUP के उप निरीक्षक श्री महावीर सिंह द्वारा भी छात्राओ को संबोधित किया गया। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत एवं वंशित कुमार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी गई।
अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बोडाई द्वारा सभी आगंतुक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

imageimage