5 часы - перевести

श्री अनुज प्रताप सिंह जादौन की सुपुत्री प्रतिज्ञा सिंह ने DSP पद पर चयनित होकर एक शानदार उपलब्धि हासिल की है।
यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, लगन और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है।
प्रतिज्ञा सिंह ने साबित कर दिया कि बेटियां भी अपने सपनों को हकीकत में बदलकर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
प्रतिज्ञा सिंह एवं उनके समस्त परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।

image