1 d - übersetzen

खेल प्रशासन में खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद
भारतीय ओलम्पिक संघ चुनाव: 10 खिलाड़ी एथलीट्स कमीशन में निर्विरोध निर्वाचित
पांच दिसम्बर को होगा आईओए की नई कार्यकारिणी का चुनाव
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ के वर्ष 2026 के चुनाव की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। ओलम्पिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु और मीराबाई चानू सहित दस खिलाड़ियों को भारतीय ओलम्पिक संघ के एथलीट्स कमीशन में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। यह चुनाव खिलाड़ियों की खेल प्रशासन में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

image