पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित 'श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव' में सम्मिलित होकर 116 वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चरणों में शीश नवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏
आज एक ही दिन दो पावन पर्वों गोवर्धन पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा का अद्भुत संयोग है। भगवान श्रीकृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत उठाकर समाज की रक्षा की और भगवान विश्वकर्मा ने द्वारका नगरी बसाकर उसी समाज को घर दिया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने 'पीएम विश्वकर्मा योजना' के माध्यम से देश के कारीगरों के कौशल को नई पहचान दी है। हमारा संकल्प है कि हुनर को अवसर, श्रम को सम्मान और प्रत्येक कारीगर को आत्मनिर्भरता का आधार मिले।


