दुनिया भर की शोहरत एक तरफ और छठी मैया के अर्घ की टोकरी एक तरफ।
शायद ही कोई ऐसा बिहारी होगा, जो इस सौभाग्य को जीना नहीं चाहेगा।
अमीर-गरीब, शूद्र-ब्राह्मण सभी एक ही घाट पर, एक ही ईश्वर के अधीन और एक ही जैसी पवित्रता लिए हुए।
यही असली सनातन है। यह प्रकृति से जुड़ने और उसे धन्यवाद देने का अवसर है।
