1 h - Traducciones

राजस्थान के जयपुर में एक पत्नी को अपने प्रेमी से होटल में मिलना इतना भारी पड़ गया कि उसके पति ने भरे बाजार में खूब ड्रामा निकाल दिया। दरअसल पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर कलह करने के आरोप लगाती है और हर तीसरे दिन अपने मायके चली जाती है जिसकी वजह से उनके पूरे परिवार की मानसिक शांति भंग होती है। अभी दीवाली से पहले उनकी पत्नी लड़ाई झगड़ा करके अपने मायके गई थी। लेकिन उसके पति को उसके ऊपर शक हो गया था। इस वजह से पति ने एक दिन उसका पीछा किया और देखा कि उनकी पत्नी किसी लड़के के साथ होटल में रुकने गई है। वो पीछे पीछे पहुंचते है और लड़ाई करके अपने दोस्तों के साथ होटल में पहुंचते है और रूम का दरवाजा खोलते है। लेकिन उनकी पत्नी जिस लड़के के साथ थी वो लड़का होटल की बालकनी से फरार हो गया। पति ने अपनी पत्नी को रोड़ पर लाकर पुलिस को बुलाया और अपनी पत्नी के परिजनों को बुलाकर हकीकत से रूबरू करवाया। पति ने आसपास खड़े लोगों से कहकर वीडियो बनवाई और कहा कि सब इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डालना। मौके पर पहुंचकर पुलिस दोनों पक्षों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।

image