27 м - перевести

हालिया 'वीकेंड का वार' के साथ ही घर में घरवालों के बीच की केमिस्ट्री बदलने लगी है। एक तरफ कनिका लव के साथ समय अधिक बिता रही हैं वहीं आम्रपाली स्काउट को सीख देती दिख रही हैं। अब आम्रपाली लव के साथ सीधे भिड़़ गई हैं। घर का माहौल एक बार फिर से गर्म होता दिख रहा है।
शो की शुरुआत मनीष और काजी वाले टास्क से शुरू होती है। एक बार फिर मनीष और काजी के बीच बड़ा विवाद और बहस हो गया। काजी तौकीर ने मनीष गोयल को बार-बार 'प्रोफेसर' कहकर संबोधित किया। मनीष गोयल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे लेकर घर में काफी बहस हुई। मनीष कहते हैं- मैं प्रफेसर नहीं हू, मैं एक्टर गुड लुकिंग मैन हूं। काजी ने कहा- आप प्रफेसर शब्द से इतना क्यों हाइपर हो हैं? मैंने कोई खराब शब्द नहीं कहा है।' मनीष काफी चीखते हैं।
लव बरस रही हैं कहती हैं 'मेरे बारे में मजाक बनाने की कोई जरूरत नहीं। वो मेरा भाई था, था।' आम्रपाली कहती हैं- इसने कल बोला कि मेरा भाई था? लव कहती हैं- अब मेरा कुछ नहीं लगता वो। ये सुनते ही आम्रपाली चीखती है और कहती हैं- यही मेरा पॉइंट है। लव कहती हैं आपको लगता है मैंने उसका यूज किया, क्या यूज किया। लव कहती हैं- दो महीने मैं रही ्ग्4ः उसके साथ, वो रियल था। आम्रपाली कहती हैं पूरी दुनिया तुमें गलत लगती है। और घर पर किसी ने भी अगर मेरे किरदार पर ऊंगली उठाई तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा ये सब सुन लो।
आम्रपाली कहती हैं, 'तेरे जवाब पर ऊंगली उठाऊंगी क्योंकि मुझे स्काउट का इंटेंशन पता था।' लव कहती हैं- मुझे भी पता था जब तक पता था। आम्रपाली कहती हैं- तो बोलना था, अपना नैरैटिव बदलो मत लव कहती हैं- मैं कोईड नैरेटिव चेंज नहीं कर रही। आम्रपाली कहती हैं- यही है, तुझे लेना-देना ही नहीं है। स्काउट कहते हैं- मेरी आवाज इस घर में सबसे ऊंची है, अगर मैं चीखूंगा तो सबकी आवाज बंद हो जाएगी।

image