1 h - Translate

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कौशल को राष्ट्रीय पहचान देने और युवाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के संकल्प के साथ, 21 नवंबर को लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (CTS) एवं शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण योजना (CITS) के अंतर्गत देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTIs) और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (IToTs) से चयनित 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, देशभर में 8.6 लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को उनके संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों पर सम्मानित किया जाएगा।
यह समारोह कौशल प्रशिक्षण में उत्कृष्टता, युवाओं के सामर्थ्य और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास का उत्सव है।
इस गौरवपूर्ण समारोह का प्रसारण डीडी न्यूज़ पर शाम 5:30 बजे देखें और देश के कुशल युवाओं की उपलब्धियों के साक्षी बनें।
#kaushaldeekshantsamaroh2026 #kaushalkosamman #skillindia #skilldevelopment

image