7 ore - Tradurre

ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न।
छोट बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न॥
मेरठ में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा महासभा’ में उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महासभा को संबोधित किया। इस दौरान श्री गुरु रविदास जी की पवित्र चरण-पादुकाओं को शीश पर धारण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से लगभग 80 करोड़ जरूरतमंदों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की पहल संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के ‘जहां मिले सबन को अन्न’ के आदर्श को साकार कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवेश कुमार जी, उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर जी, मा. राज्‍य मंत्री श्री दिनेश खटीक जी, मा. राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी, मा. सांसद श्री अरुण गोविल जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष व मा. सांसद श्री अशोक कुमार रावत जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी, मा. महापौर श्री हरिकांत अहलूवालिया जी, विधान परिषद के मा. सदस्यगण श्री अश्विनी त्यागी जी, श्री धर्मेंद्र कुमार भरद्वाज जी, पूज्य संतगण, मा. जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

image