2 лет - перевести

पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ बर्बरता, सिर धड़ से किया अलग, काट दिया ब्रेस्ट
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 40 साल की एक हिंदू महिला को बेहद बर्बर तरीके से मार डाला गया है। उसका सिर काटकर अलग कर दिया गया। वहशी हत्यारे ने महिला के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों से खाल उतार ली। धारदार हथियार से महिला का ब्रेस्ट भी काट दिया।

घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सिंझोरो शहर की है। महिला विधवा थी। वह चार बच्चों की मां थी। हिंदू समुदाय से पाकिस्तान की पहली महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला का सिर काट दिया गया। उसके स्तन काट दिए गए। बुधवार को महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।


#pakistan | #hindus | #sinjhoro

imageimage