BBC की पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना: कांग्रेसी दिग्गज के बेटे ने कहा- भारतीयों के प्रति पूर्वाग्रहों से ग्रसित रहता है चैनल


केंद्र सरकार ने कर दिया है डॉक्यूमेंट्री सीरीज ब्लॉक

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में बीबीसी द्वारा बनाए गए विवादित डॉक्यूमेंट्री सीरीज को ब्लॉक कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि भारत की छवि खराब करने के लिए यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाई गई है। शनिवार को केंद्र सरकार ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के YouTube लिंक को ब्लॉक कर दिया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड को प्रकाशित करने वाले कई YouTube वीडियो को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए। मंत्रालय के सचिव ने कहा कि बीबीसी सीरीज के लिंक से संबंधित 50 से अधिक ट्वीट्स को ब्लॉक करने के लिए ट्विटर को आदेश जारी किए गए थे। YouTube और Twitter ने निर्देशों का पालन किया है।

क्यों विवादित है यह डॉक्यूमेंट्री?
#bbcdocumentary | #gujaratriots | #pmmodi | #congress | #anilantony

image