2 anni - Tradurre

किसी ने सही ही कहा है कि उम्र सिर्फ एक नंबर ही तो है। बेंगलुरु के आरव लाड की उम्र पर मत जाइएगा, क्योंकि वह सिर्फ़ नौ साल के हैं, लेकिन संगीत के अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में उन्होंने अभी से ही अपना एक नाम बना लिया है। विश्व प्रतियोगिता के पांचवें अंतर्राष्ट्रीय संगीत कांटेस्ट में आरव ने 9 से 11 आयु वर्ग में पियानो कि सोलो श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। पांच साल की उम्र में शुरुआत करने के बाद, उन्होंने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ही बड़ी जीत हासिल कर ली है। बेंगलुरू के रहने वाले आरव इस प्रतियोगिता में 120 प्रतियोगियों में से एक थे। उनके माता-पिता के अनुसार आरव शुरू से ही एक उत्साही पियानोवादक रहे हैं। अमेरिका, रूस, चीन, कनाडा और जर्मनी के सोलो पियानोवादकों के साथ-साथ दुनिया भर के 24 से अधिक देशों से प्रतियोगी इस कांटेस्ट में आए थे। 18 मार्च को आरव ने 9 से 11 उम्र के आयु वर्ग की पियानो सोलो श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया था और वे पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक थे। वह इस आयु वर्ग में जीतने वाले एकमात्र भारतीय भी हैं। इस समय आरव बेलारूसी कॉन्सर्ट पियानोवादक नतालिया कपिलोवा और ल्यूडमिला ड्राज़निक के यहां ट्रेनिंग ले रहे हैं। आने वाले समय में आरव बेशक देश का नाम और भी रौशन करेंगे।

image