💟👉क्या गर्लफ्रेंड होने से हमें कोई लाभ है?❤💑

👉प्यार होना एक बहुत खूबसूरत एहसास है अगर आपकी गर्लफ्रेंड है तो आप उससे प्यार करते हैं वह भी आपसे प्यार करती है। सोचिए इस नफरत भरी दुनिया में भी आप प्यार बांट रहे हैं। हुआ न लाभ?

👉गर्लफ्रेंड आपको जिंदगी जीना सिखाती है जब आप परेशानी में होते हैं वह आपकी मदद करती है आप वास्तविकता को महसूस करते हैं।

👉आपकी गर्लफ्रेंड आपको बुरी आदतों से बचाती है लड़कियों को यह बिल्कुल पसंद नहीं होता कि उनका प्रेमी किसी भी बुरी लत का शिकार हो अगर आप अपने प्यार के प्रति समर्पित हैं तो आप निश्चित ही अपनी बुरी आदतों को छोड़ देंगे।

👉सोचिए आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं आपकी हल्की फुल्की बातों से, आपके केयर करने से, छोटी मोटी चीजों से ही वह खुश हो जाती है यानी आप किसी की खुशी का कारण बनते हैं।

👉आपकी गर्लफ्रेंड आपको छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढना सिखाती है। यानी आप दुनिया को बेहतर समझ पाते हैं। आपकी गर्लफ्रेंड आपके अंदर कोमलता की भावना लाती है।

👉जब आप उसके साथ रहते हैं तो आपको पता चलता है कि वह कितनी तरह की शारीरिक और मानसिक पीड़ाओं से गुजरती है, फिर भी वह मुस्कुराती है और सारे काम करती है। सोचिए वह आपको कितनी बड़ी सीख देती है।

#नोट -

1. यहां मैंने उन गर्लफ्रेंड्स के बारे में लिखा है जिनके होने से आप वास्तव में ऐसा फील करते हैं अपवाद हर जगह होते हैं।

2. लेखक के इस जवाब का उद्देश्य गर्लफ्रेंड बनाने की प्रवृति को बढ़ावा देना नहीं है। कृपया सकारात्मक लें।

image