2 anni - Tradurre

कलयुग की सावित्री! पति के लिए मौत से भिड़ की गई पत्नी, रोंगटे खड़ कर देने वाला था दृश्य.. जानिए पूरा मामला

करौली (राजस्थान). रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर राजस्थान के करौली जिले से हैं। करौली जिले से होकर गुजरने वाली चंबल नदी में एक महिला ने मगरमच्छ से लड़ाई की। पहले तो उसके सिर पर डंडे बरसाए, उसकी नाक से खून निकाल लिए और उसके बाद भी जब मगरमच्छ ने उसके पति को नहीं छोड़ा तो उसने मगरमच्छ की दोनो आखों में डंडा घुसा दिया। आखिर मगरमच्छ को अपनी शिकार छोड़कर गहरे पानी में दौड़ लगानी पड गई। मामला करौली जिले के मंडरायल इलाके का है। गांव वाले अपनी बहू की बहादुरी का गुणगान कर रहे हैं। उधर पति का कहना है कि पत्नी ने नया जीवन दिया है, नहीं तो मौत तय थी।

मगरमच्छ आया और पलभर में पति को खींच ले गया

दरअसल, मंडरायल इलाके में स्थित रोधई के कैमकच्छ गांव में रहने वाले बन्ने सिंह के साथ यह घटनाक्रम हुआ। बन्ने सिंह अपने मवेशियों को लेकर हर रोज की तरह चंबल नदी पर पानी पिलाने ले गया था। वहां पर बकरियां पानी पी रही थीं। उनके पानी पीने के लिए बाद बन्ने सिंह ने हाथ मुंह धोये और पानी पीने के लिए नीचे झुका। इतनी ही देर में तेजी से एक मगरमच्छ आया और एक ही पल में बन्ने सिंह को खींचकर पानी में ले गया।

बीवी ने पति
#karauli | #rajasthan | #husbandwife

image