3 ans - Traduire

जंबो जेट आ गया! जंबो जेट गया! ✈️
19 अप्रैल 1971 में जब भारत का पहला बोइंग विमान 747 मुंबई में उतारा गया तब चारों तरफ यही आवाज़ गूँज रही थी। इस विमान को एयर इंडिया ने खरीदा था और इसका नाम सम्राट अशोका के नाम पर रखा गया था। लेकिन आम बोल चाल में लोग इसे जंबो जेट कहते थे। जंबो का इंटीरियर डेकोरेशन किसी शाही महल से कम नहीं था। फ्लाइट के अंदर और बाहर भारत की सांस्‍कृतिक धरोहर की झलक दिखती थी। महाभारत जैसे ग्रंथों की थीम पर इसे सजाया गया था। इसी कारण इसे 'पैलेस इन द स्काय' के रूप में प्रचारित किया गया। 😃

image