2 лет - перевести

हचानें कि एक अच्छा इंसान होने का आपके लिए व्यक्तिगत रूप से क्या अर्थ है: कुछ लोगों को लगता है कि अच्छा इंसान होने का सीधा-सादा अर्थ है किसी को कोई नुकसान ना पहुँचाना। लेकिन आप क्या नहीं करते इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि आप दूसरों के लिए क्या करतें हैं। अच्छा इंसान होने का यह अर्थ भी है कि आप स्वयं की भी उतनी ही सहायता करें जितनी आप दूसरों की करते हैं।[१] आपको निर्णय करना होगा कि आपके अनुसार अच्छा इंसान होना क्या होता है।
आपका आदर्श इंसान क्या है? ऐसे गुणों की सूची बनायें जो आपके अनुसार एक अच्छा और आदर्श इंसान बनातें हैं। इन गुणों के द्वारा अपना जीवन व्यतीत करना शुरू करें।[२]
क्या आप बदलें में कुछ चाहतें हैं? क्या आप ये सब इसलिए कर रहें हैं क्योंकि ऐसा करके आप अच्छे दिखेंगे? या आप ये सब चीजें इसलिए कर रहें है की आप सच में कुछ देना और मदद करना चाहतें हैं? किसी स्वार्थ को आगे रखना बंद करें और बिना बदले में कुछ चाहे देने का व्यवहार अपनाएँ।[३]
इमेज का टाइटल Be a Good Person Step 2
2
किसी अनुकरणीय इंसान का चुनाव करें: अनुकरणीय इंसान का होना आपको किसी की ओर देखने का अवसर उपलब्ध करवाता है। इस इंसान में वे गुण होने चाहिए जिनकी आप स्वयं के लिए कामना करते हैं। उन तरीकों पर सोचें जिनकी सहायता से आप स्वयं द्वारा प्रशंसित गुणों को अपना सकते हैं। सोचें कि कैसे इन आचरणों को आप अपने काम, रचनात्मक गतिविधियों, व्यक्तिगत संबंधों, आहार और जीवनचर्या में लागू कर सकते हैं।[४]
आप किस की तरफ देखते हैं और क्यों? वे दुनिया को रहने के लिए कैसे एक बेहतर जगह बना रहें हैं, और आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?
आप उनके किन गुणों की प्रशंसा करते हैं, और आप भी वैसे ही गुणों का विकास कैसे कर सकते हैं?
किसी मित्रवत फ़रिश्ते की तरह जो हमेशा आपका साथ देता है, अपने अनुकरणीय इंसान को अपने नजदीक रखें। सोचें कि वे कैसे किसी प्रश्न या परिस्थिति में प्रतिक्रिया करते, और वे ऐसा क्यों करते।
इमेज का टाइटल Be a Good Person Step 3
3
दूसरों से स्वयं की तुलना करना बंद करें: समझने का प्रयास करें कि कुछ लोगों के पास ये आपसे बेहतर है, पर कइयों के पास ये आपसे बहुत बदतर है। जब हम दूसरों से अपनी तुलना कर के खुद को दुखी बनाते हैं, तो हम अपना समय और ऊर्जा बर्बाद कर रहें हैं जिसका उपयोग हम अपने आंतरिक संसाधनों के निर्माण में कर सकते थे। हर सुबह खुद का अभिनन्दन करें। खुश रहना आपको अधिक सकारात्मक इंसान बनाता है, जिससे आपको उन सकारात्मक स्पंदनों (वाइब्ज़) को विश्व में प्रसारित करने में सहायता मिलती है।[५]
आपके पास अपने स्वयं के अद्वितीय उपहार और कौशल हैं। किसी और के उपहारों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, अपने अद्वितीय उपहार और कौशल को दुनिया के साथ बांटने पर ध्यान केंद्रित करें।[६]

image
image
image
image