2 лет - перевести

क्या अर्जुन कायर था?

यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।यह गीता का उद्घोष है।

अब एक अपनी पढ़ी हुयी कथा पढ़ें... और फिर निर्णय करें।

जब पाण्डव १३ वर्ष का वनवास काट रहे थे तभी श्रीकृष्ण ने पांडवों को सलाह दी थी कि कलियुगावतार दुर्योधन हर ढंग का छल कपट करेगा परन्तु राज्य वापस नहीं करेगा और अन्ततः युद्ध करना ही पड़ेगा।

और चूँकि वह अप्रत्यक्ष तैयारी अभी से ही कर रहा है अतः उसकी सेना भी संख्याबल में बड़ी होगी।

बहुत संभव है कि भीष्म द्रोणाचार्य कृपाचार्य जैसे महारथी भी उसके पक्ष में रहें अतः अर्जुन को तपस्या करके देवताओं से और अस्त्र प्राप्त करना चाहिये।

सलाह मानकर अर्जुन घनघोर वन में तपस्या करने चला गया। तपस्या में लीन अर्जुन को एक दिन जंगली सुअर की ध्वनि सुनायी दी और उसे लगा कि उस पर वह सुअर हमला कर देगा और तुरंत अर्जुन ने पास में रखे गांडीव का प्रयोग करके वाण चला दिया।

पर जब सुअर गिरा तो अर्जुन ने देखा कि सुअर के उपर दो वाण लगे हैं और कुछ समय पश्चात ही एक किरात आया और अर्जुन से बोला कि उसके वाण से सुअर मरा है तथा अर्जुन का वाण बाद में लगा है।

बातचीत में ही विवाद बढ़ गया और किरात ने अर्जुन को युद्ध करने को ललकारा।

हालाँकि अर्जुन तपस्यारत था पर क्षत्रिय धर्म का पालन करते हुये उसने चुनौती स्वीकार कर ली और पिनाक से युद्ध होने लगा।

वह किरात कोई साधारण किरात नहीं बल्कि स्वयम् शिव थे और शिव को युद्ध में देखकर उनके लाखों गण भी अर्जुन पर टूट पड़े। वन के महात्माओं को पता चला और उन्होंने अर्जुन से कहा कि तुम तपस्या करने आये हो तुम्हें पाण्डवों की सहायता करके दुर्योधन को हराना है और तुम उद्देश्य से भटक कर यहीं युद्ध में क्यों उलझ रहे?

अर्जुन ने महात्माओं से कहा कि वह क्षत्रिय है और युद्ध की चुनौती को अस्वीकार कर ही नहीं सकता। उसे काल का वरण स्वीकार है परन्तु वह चुनौती से भाग नहीं सकता।

परमशिव ने जब अर्जुन का यह दृढ़ विश्वास देखा तो विश्वास की परम मूर्ति शिव ने प्रसन्न होकर अर्जुन को पाशुपतास्त्र भेंट किया।

अब आप तय करें कि निहत्था और तपस्यारत जब अर्जुन अकेले ही काल से भी भिड़ सकता है तो उसे किसी भी अवस्था में कायर कहना क्या, साक्षात शिव या श्री हरि नारायण का ही अपमान नहीं है?

नोटः कथाएँ थोड़े थोड़े अन्तर के साथ आपने पहले भी पढ़ी होंगी पर आप अपने हृदय से पूछें कि दद्दाओं का अर्जुन को कायर बताना कितना बड़ा ढोंग और कपट है। क्या ढोंगी और कपटी सनातन धर्म की रक्षा वास्तव में कर रहे हैं?

निर्णय आपका। मैं फ़ेसबुक त्यागने हेतु तत्पर हूँ परन्तु धर्म के पक्ष से विमुख नहीं हो सकता।

image