राजस्थान -माटी रो हेलो की पोस्ट :

सबसे बड़ी शादी, 2000 बीघा में टेंट, पाँच लाख मेहमान, 300 ट्रैक्टर से खाना सप्लाई, 7 दिन से 1000 लोग बना रहे खाना, गिनीज रिकॉर्ड वाले आ गए...

राजस्थान में अब तब का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह हो रहा है। यह विवाह राजस्थान का ही नहीं बल्कि देश दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह माना जा रहा है। इसीलिए आयोजकों ने लंदन से गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वालों को भी बुलाया है और वे देर शाम राजस्थान पहुँच भी चुके हैं।

इस विवाह की तैयारी करीब एक महीने से की जा रही है और विवाह का आयोजन आज 26 मई को रखा गया है।
बांरा शहर में होने वाले इस आयोजन के लिए सात दिन से भट्टियाँ चल रही हैं और लगातार मिठाईयाँ और नमकीन बन रही हैं।
इस आयोजन में करीब पाँच लाख मेहमानों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी हिसाब से तैयारियाँ भी की जा रही हैं।

आयोजन सर्व धर्म नि:शुल्क विवाह सम्मलेन के नाम से किया जा रहा है।
इस आयोजन में 2200 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
सामूहिक विवाह सम्मेलन का काम देख रहे मीडिया प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि पूरी टीम काम पर लगी हुई है। एक महीने से काम चल रहा है। पाँच दिन से खाना बन रहा है।

आयोजन में आने वाले लोगों के लिए करीब तीन लाख किलो खाद्य सामग्री बन रही है। इसमें इसमें 800 क्विंटल नुक्ती, 800 क्विंटल बेसन की मिठाई बनकर तैयार हो गई है। इसके अलावा 350 क्विंटल नमकीन भी बनकर तैयार हो गए हैं। साथ ही 500 क्विंटल कैरी की लौंजी बन रही है। करीब पंद्रह सौ क्विंटल पूडी और सब्जी बननी है जो आज रात से शाम से बनना शुरु हो जाएगी। 26 तारीख को भोजन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।
खाने में लोगों को नुक्तीए बेसन मिठाई, नमकीन, कैरी की लौंजी और पूड़ी परोसी जाएगी। ऐसे में प्रति व्यक्ति पर करीब 150 रुपए का खर्चा होगा।

शादी के लिए बनी 800 क्विंटल नुक्ती को रखने के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली का उपयोग किया गया है। ट्रॉली में प्लास्टिक कवर लगाकर उनमें नुक्ती को रख दिया गया है। इसी तरह से बेसन की मिठाई को भी स्टोर करके रखा गया है। नमकीन को भी इसी तरह से बड़े पॉलिथीन के पैकेट में पैक करके रखा गया है।

image