2 anni - Tradurre

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पेरू देश में कुज़्को के नजदीक स्थित माचू पिच्चु भी दुनिया के सात अजूबे में शामिल है। यह ऐतिहासिक समुद्र ताल से 2430 मीटर ऊंचाई एंडीज पर्वत पर स्थित है। यहाँ पर इंका सभ्यता निवास किया करती थी। इसका निर्माण राजा पचाकूति ने 1400 ईस्वी के आस पास करवाया था।


बाद में इस जगह को स्पेन के द्वारा जितने के बाद ऐसी ही छोड़ दिया गया था। जिस कारण यहाँ की सभ्यता मिटती चली गयी। फिर जाकर साल 1911 में अमेरिकी इतिहासकार हिरम बिंघम ने इस जगह को खोज कर दुनिया से अवगत कराया। और इसे साल 1983 में युनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया था

image