2 лет - перевести

पृथ्वी ग्रह का निर्माण लगभग 4.54 अरब वर्ष पूर्व हुआ था और इस घटना के एक अरब वर्ष पश्चात यहा जीवन का विकास शुरू हो गया था। वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च के अनुसार पृथ्वी लगभग 4 बिलियन वर्ष पहले का है। लगभग इसी समय ही पूरे सौर मंडल की उत्पत्ति हुई। पृथ्वी का निर्माण एक गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा सूर्य के आस पास घूर्णन करते हुए गैस तथा डस्ट के सम्मिश्रण से हुआ है। पृथ्वी में सेंट्रल कोर, रॉकी मेटल तथा एक सॉलिड क्रस्ट है।

वैज्ञानिकों का मानना हैं की 4 बिलियन वर्ष पहले हमारी धरती का ज्यादातर हिस्सा खौलते हुए लावा जैसा रहा होगा। बाद में जैसे-जैसे लावा ठंडा होता गया, धरती के ऊपरी सतह का निर्माण होता गया। तब से पृथ्वी के जैवमंडल ने यहां के वायु मण्डल में काफ़ी परिवर्तन किया है। समय बीतने के साथ ओजोन पर्त बनी जिसने पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के साथ मिलकर पृथ्वी पर आने वाले हानिकारक सौर विकरण को रोककर इसको रहने योग्य बनाया।

image