कार्तिक मास की अमावस्या को यह त्योहार (Festivals in Hindi) अक्टूबर/नवंबर में मनाया जाता है। यह धन वैभव की देवी लक्ष्मी के पूजन का त्यौहार होता है। दीपावली अथवा दिवाली प्रकाश का उत्सव है जो सत्य की जीत व अज्ञान को दूर करने का प्रतीक माना जाता है। दीपावली शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘दीपों की पंक्तियां’ होता है। यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अपने राज्य वापस लौटने की स्मृति में मनाया जाता है।भारत में सभी त्योहारों में सबसे सुंदर त्योहार(Festivals in Hindi) दीपावली का है क्योंकि इस त्यौहार में गालियाँ,घर, सड़के,दुकाने आदि सभी जगह दियों व लाईटो से सजाया जाता है। इस त्योहार पर विभिन्न प्रकार कि मिठाइयाँ, नये वस्त्र, आतिशबाजी आदि इस त्योहार को और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं।
