कामाख्या मन्दिर
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कामाख्या मंदिर
कामाख्या मंदिर
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धता सनातन हिन्दू धर्म
देवता कामाख्या
त्यौहार अम्बुबाची मेला
अवस्थिति जानकारी
अवस्थिति नीलाचल पहाड़ी, गुवाहाटी
राज्य असम
देश भारत
कामाख्या मन्दिर is l असमकामाख्या मन्दिर
असम में अवस्थिति
भौगोलिक निर्देशांक 26.166426°N 91.705509°Eनिर्देशांक: 26.166426°N 91.705509°E
वास्तु विवरण
प्रकार नीलाचल शैली, कूच शैली
निर्माता म्लेच्छ वंश के राजा[1] पुनर्निर्माण: राजा नर नारायण और बाद में, अहोम राजाओं द्वारा।
निर्माण पूर्ण 8वीं-17वीं सदी[2]
आयाम विवरण
मंदिर संख्या 6
स्मारक संख्या 8
वेबसाइट
www.maakamakhyadevalaya.org
कामाख्या मंदिर असम की राजधानी दिसपुर के पास गुवाहाटी से ८ किलोमीटर दूर कामाख्या में है। कामाख्या से भी १० किलोमीटर दूर नीलाचल पव॑त पर स्थित है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है। यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना है [3] व इसका महत् तांत्रिक महत्व है। प्राचीन काल से सतयुगीन तीर्थ कामाख्या वर्तमान में तंत्र सिद्धि का सर्वोच्च स्थल है। पूर्वोत्तर के मुख्य द्वार कहे जाने वाले असम राज्य की राजधानी दिसपुर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीलांचल अथवा नीलशैल पर्वतमालाओं पर स्थित मां भगवती कामाख्या का सिद्ध शक्तिपीठ सती के इक्यावन शक्तिपीठों में सर्वोच्च स्थान रखता है। यहीं भगवती की महामुद्रा (योनि-कुण्ड) स्थित है। ये अष्टादश महाशक्तिपीठ स्तोत्र के अन्तर्गत है जो आदि शंकराचार्यने लिखा था।देश भर मे अनेकों सिद्ध स्थान है जहाँ माता सुक्ष्म स्वरूप मे निवास करती है प्रमुख महाशक्तिपीठों मे माता कामाख्या का यह मंदिर सुशोभित है हिंगलाज की भवानी, कांगड़ा की ज्वालामुखी, सहारनपुर की शाकम्भरी देवी, विन्ध्याचल की विन्ध्यावासिनी देवी,श्रीबाग(अलिबाग) की श्री पद्माक्षी रेणुका देवी आदि महान शक्तिपीठ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र एवं तंत्र- मंत्र, योग-साधना के सिद्ध स्थान है। यहाँ मान्यता है, कि जो भी बाहर से आये भक्तगण जीवन में तीन बार दर्शन कर लेते हैं उनके सांसारिक भव बंधन से मुक्ति मिल जाती है । " या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

image