2 jr - Vertalen

ये हैं लीला नायडू। पुरानी फिल्मों की बढ़िया जानकारी रखने वाले लोग इन्हें ज़रूर पहचानते होंगे। साल 1954 में इन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। प्रितिष्ठित वॉग मैगज़ीन ने भी इन्हें उस वक्त दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक माना था। साल 1962 में आई फिल्म अनुराधा से इन्होंने अपने फिल्मी सफर का आगाज़ किया था। हालांकि इन्होंने बहुत अधिक फिल्मों में काम नहीं किया था। लेकिन जितनी भी फिल्मों में ये नज़र आई वो फिल्में बहुत क्लासिक थी। जैसे उम्मीद(1962), ये रास्ते हैं प्यार के(1963), घरबार(1963) जो द हाउसहोल्डर नाम से अधिक जानी जाती है। व श्याम बेनेगल की त्रिकाल। आज लीला नायडू जी की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन यानि 28 जुलाई 2009 को लीला नायडू जी ने इस दुनिया से विदा ली थी। किस्सा टीवी लीला नायडू जी को नमन करता है।

image