2 Jahre - übersetzen

जिंदगी के सफर में कई उतार चढ़ाव आते है सफर के इस इम्तेहान के कई पड़ाव आते है।
इम्तेहान जैसी चुनौती को जो पार कर जाते है असल में वहीं जिंदगी के सफर में आगे बढ़ जाते है।
जीवन में संघर्ष है प्रकृति के साथ, स्वयं के साथ, परिस्थितियों के साथ।
तरह-तरह के संघर्षों का सामना आए दिन हम सबको करना पड़ता है और इनसे जूझना होता है।
जो इन संघर्षों का सामना करने से कतराते हैं,वे जीवन से भी हार जाते हैं,जीवन भी उनका साथ नहीं देता।
हर सफल इंसान की जिंदगी में एक संघर्ष की कहानी जरूर होगी।