2 yıl - çevirmek

चौमुखनाथ_शिव_मंदिर, पन्ना, मध्यप्रदेश, भारत
भारत के राज्य मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के सलेहा में स्थित है 5 वीं सदी का अति प्राचीन भगवान भोलेनाथ का चौमुख नाथ शिव मंदिर
अति प्राचीन इस मंदिर में भगवान शिव के चार मुख वाली प्रतिमा स्थापित है।
प्रतिमा का हर मुख अलग-अलग रूप वाला है।
चतुर्मुखी प्रतिमा में एक मुख भगवान के दूल्हे के वेष का है। इसको गौर से देखने पर भगवान के दूल्हे के रूप के दर्शन होते हैं। दूसरे मुख में भगवान अर्धनारीश्वर रूप में हैं। तीसरा मुख भगवान का समाधि में लीन स्थिति का है और चौथा उनके विषपान करने का है। प्रतिमा का सूक्ष्मता के साथ दर्शन करने पर सभी रूप उभरकर आते हैं। यह प्रतिमा अपने आप में अद्भुद है और दुर्लभ है।
🌷 ॐ नमः शिवाय 🌷
श्री सांब सदाशिव हर हर शंभू
शिवाय नमः शिव लिंगाय नमः।।

image