2 Jahre - übersetzen

महाराज पोरस जब सिकंदर से युद्ध के लिये जा रहे थे,
सेना के सबसे आगे वासुदेव श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर हाथी चल रहे थे।
मेवाड़ के राणा जब भी युद्ध में जाते, एकलिंगी भगवान शिव की आराधना करते।
क्षत्रपति शिवाजी महाराज जब औरंगजेब से मिलने जा रहे थे, सात हाथियों का दल कलश लेकर आगे चल रहा था। पीछे पीछे पुरोहित मंत्रोच्चार कर रहे थे। इसे देखने के लिये पूरे मार्ग में जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

क्षत्रियों का युद्धघोष हर हर महादेव, जय भवानी था।
औरों की क्या, स्वयं मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी, रामेश्वरम में शिव आराधना के बाद रावण से युद्ध किये।

धर्मक्षेत्रे कुरूक्षेत्रे ! से महाभारत युद्ध प्रारंभ होता है। कुरुक्षेत्र को धर्मक्षेत्र कहा जा रहा है।

संघर्ष, प्रतिरोध, आत्मरक्षा, युद्ध में कब धर्म की ऊर्जा नहीं थी।
यह झूठ तो अब का है। जो हमें पंगु बना रहा है। धर्म इन सबसे अलग है।

धर्म से ही रक्षा हो सकती है।
तब यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब जन्नत की लोभी भीड़ सामने हो।।

image